Top 5 This Week

Related Posts

मोहाली में भल्ला के नाम पर चौक:फोर्टिस अस्पताल के पास स्थित जंक्शन पर हुआ उद्घाटन, जन्मदिन पर दी गई श्रद्धांजलि




शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम अब दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखा गया है। फोर्टिस अस्पताल के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के अवसर पर किया गया। यह पहल उनके क्षेत्रीय सिनेमा और कॉमेडी में दिए गए योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व उनके बेटे पुखराज भल्ला ने किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह सहित पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और सहयोगी भी इस समारोह में शामिल हुए और अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी। हाउस की मीटिंग में हुआ था प्रस्ताव पास मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में दिवंगत कलाकार जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अहम प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव में फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के पास स्थित प्रमुख सर्किल का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया गया था। कलाकार के निधन के बाद यह एजेंडा सर्वसम्मति से पास किया गया, जिसे अब अमल में लाते हुए सर्किल का नामकरण औपचारिक रूप से कर दिया गया है। कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी शैली, व्यंग्य और सरल हास्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान बनाई। उनका अभिनय हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ता था और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। श्रद्धांजलि उनके लिए बेहद भावनात्मक भल्ला का काम केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवादों में समाज की झलक भी दिखाई देती थी, जिससे लोग जुड़ाव महसूस करते थे। उनकी फिल्मों और किरदारों ने पंजाबी सिनेमा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार के सदस्यों ने इस सम्मान के लिए प्रशासन और लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धांजलि उनके लिए बेहद भावनात्मक है और यह दिखाती है कि आज भी लोग भल्ला को कितने प्यार और सम्मान के साथ याद करते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें