Related Posts

महेंद्रगढ़ में ट्रॉले की टक्कर से लैब अटेंडेंट की मौत:ड्यूटी से लौट रहा था, 2 बहनों का इकलौता भाई; स्कूटी सवार घायल




हरियाणा के महेंद्रगढ़ में वीरवार शाम को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। माजरा चुंगी के पास रेवाड़ी की ओर जा रहे एक ट्रॉले ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस घटना में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सिगड़ा निवासी लक्ष्मण (24) के रूप में हुई है, जो हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। वह अविवाहित था और अपनी 2 छोटी बहनों का इकलौता भाई था। स्कूटी चालक प्रमिल को गंभीर चोटें आई हैं और वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। ड्यूटी से लौट रहा था लैब अटेंडेंट पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि लक्ष्मण शाम को ड्यूटी से लौट रहा था। जब वह माजरा चुंगी पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो ट्रॉले ने उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क से नीचे जा गिरी। इसी दौरान ट्रॉले ने एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी। गुरुग्राम में इलाज के दौरान तोड़ा दम राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम ने लक्ष्मण को निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लक्ष्मण को गुरुग्राम रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज मृतक के पिता अशोक कुमार के बयान पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रॉला ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें