भिवानी के एक गांव निवासी 2 बच्चों की मां संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। जो अपने भांजे का बैंक में खाता खुलवाने आई थी। इसी दौरान पानी पीने की बात कहकर गायब हो गई। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसको 2 बच्चे है। वहीं उसकी करीब 30 वर्षीय पत्नी उसके भांजे के साथ भांजे का बैंक में खाता खुलवाने के लिए झंकार मोड़ स्थित पीएनबी बैंक में गई थी। जो बैंक में पानी पीने का बहाना बनाकर बिना बताए कहीं चली गई। जो अब तक वे अपनी रिश्तेदारियों में तलाश करते रहे। ससुराल में भी पता कर लिया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। उसने कहा कि उसकी पत्नी के पास जो मोबाइल फोन था उसमें से सिम निकालकर फोन घर पर ही छोड़कर गई है। वहीं मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। जो 10वीं कक्षा तक पढ़ी हुई है। जब अपने स्तर पर तलाश के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके महिला की तलाश आरंभ कर दी है।
Source link
