भिवानी में मंगलवार से ही मौसम बदला हुआ है। वहीं बुधवार को भी इसका असर दिखा। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। इसके अलावा 25 जुलाई तक बरसात होने की संभावना है। जबकि मंगलवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिलेभर में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। भिवानी में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसमें बरसात के चलते 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके अलावा भिवानी का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। भिवानी में मंगलवार को हुई बारिश भिवानी- 26 एमएम
बवानीखेड़ा- बूंदाबांदी
तोशाम- 4 एमएम
सिवानी- 5 एमएम
लोहारू- 40 एमएम
बहल- 16 एमएम 25 तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 जुलाई तक भिवानी में बरसात की संभावना है। आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22-23 जुलाई को जिले में 50-75 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इसके अलावा 24-25 जुलाई को जिले में 25-50 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में ही मानसून सक्रिय रहेगा। जिससे कि बरसात होने का अनुमान है।
Source link
