हादसे में घायल को फिल्लौर के सरकारी अस्पताल लेकर जाती एसएसएफ की टीम।
जालंधर के फिल्लौर में सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव भटियां के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे पंजाब रोडवेज की बस का टायर फटने से कई यात्री घायल हो गए। यात्री रणजीत सिंह की टांग टूट गई।
.
सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि राहगीर से सूचना मिलने के बाद उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना से जालंधर जा रही थी। गांव भटियां के पास पहुंचते ही बस का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। पूरी खबर पढ़िए…
