spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ब्रजमंडल यात्रा से पहले नूंह पहुंचे IG नरवाल:बोले-मीट की दुकानें बंद रहेंगी; असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी नजर, इंटरनेट नहीं होगा बंद




मेवात ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दक्षिण रेंज रेवाड़ी के आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने रविवार को नूंह का दौरा किया। उन्होंने यात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। आईजी ओपी नरवाल ने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें किसी भी कीमत पर नहीं खुलेंगी। उन्होंने बताया कि बाजार खोलना या बंद रखना दुकानदारों का निजी निर्णय होगा, लेकिन कानून व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जिले में इंटरनेट सेवा चालू रहेगी। 12 डीएसपी और लगभग 2,200 पुलिसकर्मी तैनात किए यात्रा की सुरक्षा के लिए 12 डीएसपी और लगभग 2,200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैयार रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार पुलिस गश्त जारी रहेगी। आईजी ने चेतावनी दी कि असामाजिक और शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अफवाह पर ध्यान न देने की अपील उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। इस बीच, जिला पुलिस द्वारा नूंह के नलहड़ शिव मंदिर से लेकर फिरोजपुर झिरका शिव मंदिर तक फ्लैग मार्च भी निकाला गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles