spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना में करोड़ों की विकास परियोजनाएं होंगी साकार:मंत्री बेदी बोले-ग्रामीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता, हर नागरिक की समस्या का होगा समाधान




हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और मजबूत सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जायज समस्या का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में नए स्कूल भवन, ई-डिजिटल पुस्तकालय, वाटरवर्क्स में सुधार और नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने और नए भवन के निर्माण को मंजूरी इसके अतिरिक्त, खेत-खलिहान योजना के तहत प्रत्येक गांव में 25 लाख रुपए की लागत से खेतों तक पक्के रास्ते बनाए जा रहे हैं। उन्होंने नरवाना के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी घोषणा की। नागरिक अस्पताल को 100 बेड क्षमता तक अपग्रेड करने और नए भवन के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। दनौदा में सीएचसी का निर्माण कार्य प्रगति पर वहीं, गांव दनौदा में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं में केएम कॉलेज नरवाना में 5 करोड़ रुपए की लागत से नए पुस्तकालय भवन का निर्माण, महिला सुरक्षा के लिए नए महिला थाने की स्थापना, नया बस स्टैंड, रेस्ट हाउस की अतिरिक्त इमारत और रेलवे फाटकों पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) शामिल हैं। मंत्री बेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नरवाना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, वाइस चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles