spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में कार की टक्कर से दंपती की मौत:2 बच्चे घायल, बहन के घर कोथली देने जा रहे थे




हांसी-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपला पुल के पास शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। हादसे में पहले 22 वर्षीय टीशा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके पति नवीन (28) ने रविवार सुबह रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद उनके 2 छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, नवीन अपनी पत्नी टीशा और 2 छोटे बच्चों के साथ बाइक पर अपनी बहन के घर मदनहेड़ी में कोथली देने जा रहे थे। जैसे ही उनका परिवार पिपला पुल के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पत्नी की मौके पर, पति की PGI में मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि टीशा की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। नवीन को पहले महम के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह करीब 8 बजे उपचार के दौरान नवीन ने भी दम तोड़ दिया। यह घटना दुबलधन माजरा और मदनहेड़ी गांवों में दुख का कारण बनी है। परिजनों का कहना है कि जिस घर में खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम है। कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने मृतक नवीन के जीजा सुमित, निवासी मदनहेड़ी, के बयान पर सिसई गांव निवासी कार ड्राइवर नवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नवीन के शव का रोहतक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles