spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में शराब ठेके के बाहर 4 राउंड फायरिंग:एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; तीन नामजद आरोपियों पर केस




सिरसा जिले के डबवाली के गांव शेरगढ़ के चौटाला रोड पर शनिवार देर रात एक शराब ठेके के बाहर विवाद के दौरान 4 राउंड फायरिंग हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके 2 साथी बाइक पर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जंडवाला बिश्नोईयां निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब 5 महीने से गांव शेरगढ़ के चौटाला रोड स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। रविवार रात करीब 12:17 बजे हर्ष, रजत और एक अन्य युवक बाइक पर ठेके पर पहुंचे। उस समय राजेश ठेके के अंदर सो रहा था। आरोप है कि तीनों युवकों ने ठेके के जंगले में लगा गत्ता उखाड़कर उसकी ओर फेंका और गाली-गलौज की। लोहे की रॉड से ठेके के गेट पर भी वार किए शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी दोबारा लौटे और जंगले के रास्ते ईंट फेंककर हमला किया। इसके बाद उन्होंने लोहे की रॉड से ठेके के गेट पर भी वार किए। घटना की जानकारी राजेश ने ठेके के मालिक कैलाश को फोन पर दी। कैलाश मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने सड़क के दूसरी ओर से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। कुल 4 राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली ठेकेदार की पिकअप गाड़ी के पिछले हिस्से में लगी। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने पिकअप चालक कृष्ण कुमार पर भी पिस्टल तान दी थी। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी बाइक पर फरार होने में सफल रहे। शहर थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम की सहायता से मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक शराब के नशे में थे और दिन में भी कई बार ठेके से शराब लेकर गए थे। फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी हर्ष, रजत और मनोज कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर चार फायर होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिसइ गठित कर दी गई है तथा साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिए टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles