![]()
पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने शनिवार देर शाम समालखा में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राक्सेडा निवासी विकास उर्फ विक्की और संदीप के रूप में हुई है। उनके पास से 10.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सेल को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर समालखा से हथवाला रोड स्थित आटा मोड़ पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने एक बाइक पर सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा। वे बची हुई हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे। संदीप नशे का आदी, विकास को लालच दिया एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि संदीप नशे का आदी है। उसने अपने साथी विकास उर्फ विक्की को जल्दी पैसे कमाने का लालच दिया था। दोनों तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाए थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एक आरोपी 2 दिन के रिमांड पर रविवार को पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी विकास उर्फ विक्की को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि आरोपी संदीप को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस संदीप से नशा सप्लायरों के ठिकानों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
Source link







