spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Loharu Power Cut Update | DHBVN RDSS Project Construction Work



दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के उपमंडल अधिकारी (ऑपरेशन) मनोज कुमार ने बताया कि आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) परियोजना के तहत निर्माण कार्य के कारण 3 अगस्त 2026 को लोहारू क्षेत्र के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रह

.

उन्होंने बताया कि 33 केवी सब-स्टेशन गिगनौ से संचालित होने वाला 11 केवी लोहारू सिटी अर्बन फीडर सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक बंद रहेगा। इसी प्रकार, 11 केवी गौशाला एपी फीडर पर सुबह 5:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

लोहारू सब-स्टेशन के लिए एक अलग फीडर स्थापित किया जाएगा

एसडीओ मनोज कुमार के अनुसार, इस अवधि में नवनिर्मित 33 केवी लोहारू सब-स्टेशन के लिए एक अलग फीडर स्थापित किया जाएगा। इसके तहत रेलवे स्टेशन के पास नए विद्युत पोल लगाने और नई लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य आवश्यक परमिट प्राप्त करने के बाद सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया जाएगा।

बिजली कटौती से लोको कॉलोनी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, पिलानी मार्ग और सूरजगढ़ फाटक के आसपास के कुछ क्षेत्र प्रभावित होंगे। हालांकि, कोर्ट कॉलोनी और कोर्ट कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।

‘विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल होगी’

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। निगम ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कर दी जाएगी और इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles