spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में पालम विहार RWA की बैठक में हंगामा:नवगठित जरनल बॉडी के खिलाफ याचिका को लेकर रेजिडेंट्स भड़के, एडमिस्ट्रेटर हैंडओवर लेने पहुंचे थे




गुरुग्राम में शहर की सबसे पहली पॉश कॉलोनी पालम विहार के जे-ब्लॉक में आरडब्ल्यूए की बैठक के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई। स्थिति को बिगड़ता देख नवगठित आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पालम विहार जे-ब्लॉक की नवगठित आरडब्ल्यूए बॉडी के खिलाफ कुछ शरारती तत्वों ने दोबारा जिला रजिस्ट्रार के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला रजिस्ट्रार ने कॉलोनी के प्रबंधन के लिए एक एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) नियुक्त किया। विवाद उस समय भड़का जब जिला रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटर आरडब्ल्यूए का हैंडओवर लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता पक्ष और नवगठित आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं……………



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles