spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 29.64 लाख की ठगी:मोगा में ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी




मोगा के बधनी कलां थाना क्षेत्र के गांव राऊके कलां निवासी बलजिंदर सिंह ने एक ट्रैवल एजेंट पर अपने बेटे को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 29 लाख 64 हजार 746 रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपी ट्रैवल एजेंट अमृत पाल सिंह उर्फ सोनी, निवासी गांव हेरा रायकोट, के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। बलजिंदर सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उन्होंने 2026 में अपने बेटे संजीव कुमार को विदेश भेजने के लिए अमृतपाल सिंह उर्फ सोनी से बात की थी। एजेंट ने संजीव को इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया और उनसे सभी जरूरी दस्तावेज ले लिए। पुलिस कर रही छापेमारी शिकायतकर्ता के अनुसार, ट्रैवल एजेंट ने न तो उनके बेटे को इंग्लैंड भेजा और न ही ली गई राशि वापस की। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले की जांच की गई। जांच में बलजिंदर सिंह के आरोप सही पाए जाने के बाद अमृतपाल सिंह सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार बरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles