spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में 4 थानों के SHO बदले:SSP ने किए आदेश जारी; अंग्रेज को जलालाबाद सदर थाना का प्रभार




फाजिल्का के 4 थानों के एसएचओ बदल दिए गए हैंl एसएसपी गगन अजीत सिंह के आदेशों पर एसएचओ का तबादला हुआ हैl जलालाबाद सदर, सिटी, आरनीवाला और अबोहर सदर थाना के प्रभारी बदले गए हैं l इन सभी थानों के प्रभारियों में फेरबदल हुआ है। एसएसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और थानों की परफॉर्मेंस देखते हुए फैसला लिया गया है । इससे पहले एसएसपी द्वारा कई थानों का निरीक्षण भी किया गया। जलालाबाद सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज की जगह पर मोहित धवन को नया SHO नियुक्त किया गया है । जबकि सचिन कंबोज को जलालाबाद सिटी थाना से बदल कर अबोहर सदर थाना का SHO लगा दिया गया है । जबकि सदर थाना अबोहर में सेवाएं दे रहे कुलदीप शर्मा को अबोहर से बदलकर जलालाबाद हल्के के अरनीवाला थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थानों की परफॉर्मेंस को देखते फैसला अरणीवाला में प्रभारी के तौर पर तैनात इंस्पेक्टर अंग्रेज कुमार को जलालाबाद सदर थाना का प्रभारी लगा दिया गया है। एसएसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था पर काबू पाने को लेकर इन थानों की परफॉर्मेंस को देखते हुए यह फैसला लिया गया हैl जबकि उन्होंने यह भी दावा किया कि आगे भी परफॉर्मेंस देखी जाएगी l शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई भी होगी l



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles