Related Posts

बठिंडा में रेत-बजरी कारोबारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट छोड़ा; DSP-रीडर और कोर्ट कर्मचारी पर प्रताड़ित करने के आरोप; परिवार ने लगाया धरना




बठिंडा में एक रेत बजरी कारोबारी ने कथित तौर पर पैसे के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। इस मामले में एक डीएसपी, उनके रीडर और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगे हैं। आत्महत्या से पहले, सोनू बंसल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था और सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने अपनी मौत के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों, कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों और अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दी मृतक की पहचान ‘डी.एल. एंड कंपनी’ के मालिक सोनू बंसल के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि सोनू ने कुछ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और तहसील कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजनों ने सड़क पर लगाया धरना घटना के बाद, मृतक के परिवार वालों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन दिया और न्याय की मांग की। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी सिटी-2 बोले- मामले की जांच जारी है इस संबंध में डीएसपी सिटी-2 अरुण मुंडन ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार द्वारा दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें