पंचकूला में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 305 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब डेढ करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को अजय नामक व्यक्ति पंचकूला और जीरकपुर क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करता है तथा सेक्टर-20 स्थित श्मशान घाट के पास नशीला पदार्थ देने आने वाला है। पुलिस ने रेडिंग पार्टी गठित कर मौके पर सिविल ड्रेस में निगरानी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अजय (36) निवासी अबोहर, पंजाब तथा वर्तमान में पीरमुच्छल्ला, ढकोली स्थित आशियाना होम्स में किरायेदार के रूप में रहने वाले व्यक्ति के तौर पर बताई। पुआरोपी की जींस की पिछली जेब से एक पारदर्शी पॉलिथीन बरामद हुई। जिसमें से हेरोइन पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 305 ग्राम निकली। 10 हजार नकद और दो मोबाइल भी मिले तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ओप्पो और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा 10 हजार रुपए नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर सील कर दिया। कमर्शियल मात्रा होने से बढ़ी मुश्किलें बरामद 305 ग्राम हेरोइन एनडीपीएस एक्ट के तहत कमर्शियल मात्रा की श्रेणी में आती है। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत एफआईआर नंबर 115 दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था। मामले की आगे की जांच एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई परविंद्र को सौंपी गई है।
Source link
