spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा-भुच्चो रोड पर मिला व्यक्ति का शव:वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, पुलिस कर रही शिनाख्त




बठिंडा-भुच्चो रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम, जिसमें संदीप गिल और सड़क सुरक्षा फोर्स के सदस्य शामिल थे, तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक पैदल आ रहा था और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, केवल एक छोटा कपड़ा बंधा हुआ था और गले में एक माला थी। प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रोगी या बेसहारा प्रतीत होता है। आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने पर भी मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली। सहारा टीम ने पुलिस को सूचित किया सहारा टीम ने तुरंत थाना कैंट पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस कार्रवाई के बाद, सहारा टीम ने लगभग 50-60 वर्ष आयु के मृतक के शव को चादर में लपेटकर बठिंडा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। संदीप गिल ने बताया कि शव को सुरक्षित रख दिया गया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना कैंट के एसएचओ दलजीत सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को भी सूचना मिली थी और मौके पर हालात का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए इश्तहार जारी किए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यदि कोई परिवार का सदस्य सामने आता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles