spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में चोरी के शक में युवक की पिटाई:मानसिक हालत बिगड़ी; पिता जंजीर से बांधकर अस्पताल पहुंचा




फाजिल्का जिले के अरनीवाला क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपने बेटे को जंजीर से बांधकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। पिता का आरोप है कि चोरी के शक में कुछ लोगों ने उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की, कपड़े उतरवाए और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद युवक की मानसिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हो गई। पीड़ित के पिता भजन सिंह ने बताया कि उनका बेटा रॉबिन एक हेयर सैलून पर गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों ने उसके कपड़े उतरवाकर मारपीट की और पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पिता का कहना है कि घटना के बाद से रॉबिन का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है और उसकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पिता बोले- बेटा कई बार घर से भागने की कोशिश करता है भजन सिंह के अनुसार, उनका बेटा कई बार घर से भागने की कोशिश करता है और अक्सर कहता है कि वह मर जाना चाहता है। परिवार का कहना है कि वे उसे जंजीर से बांधकर रखना नहीं चाहते, लेकिन उसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए फिलहाल उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। इसी कारण वे उसे इलाज के लिए जंजीर से बांधकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं रॉबिन ने भी आरोप लगाया कि उसे चोरी के शक में पकड़कर कपड़े उतारकर पीटा गया और उसके सिर पर भी वार किए गए। उसने बताया कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा कि उसके साथ क्या हो रहा है। फाजिल्का सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. एरिक ने बताया कि युवक को उसके माता-पिता जंजीर से बांधकर अस्पताल लाए थे। परिवार ने युवक के साथ मारपीट होने की जानकारी दी है। युवक को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles