![]()
सिरसा जिले में रानियां विधानसभा क्षेत्र के डबवाली से जीवननगर रोड पर सादेवाला गांव के पास एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार की दोपहर बाद हुआ। जानकारी के अनुसार गांव सादेवाला निवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर गांव ढुडियांवाली गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक से उनकी बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल बाइक के पेड़ से टकराने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सादेवाला गांव निवासी सुभाष कुमार (35) पुत्र हरिराम और बीरू (34) पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना में सुभाष कुमार की मौत हो गई है। वह शादीशुदा थे और उनके दो बेटे हैं। बीरू की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अविवाहित हैं।
Source link







