spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Kaithal Bank Fraud Case | Net Banking Scam FD Break News



मामले के बारे में बताते हुए जांच अधिकारी रविंद्र कुमार

कैथल में अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से नेट बैंकिंग का प्रयोग करके 4 लाख 37 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी ने उसकी बैंक में एफडी भी तोड़ दी, लेकिन उसके पैसे निकालने में सफल नहीं हो सका। जब व्यक्ति के पास बैंक से कॉल आई और उसने बैंक में जाकर खा

.

बैंक से मिली सूचना

गांव सैर निवासी गजन सिंह ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। उसका गांव कांगथली में एक्सिस बैंक में खाता है, जिसमें UPI नहीं चल रही थी। इस कारण सात जुलाई को वह बैंक की ब्रांच में चला गया। वहां कर्मचारियों ने उसका मोबाइल लेकर गूगल पे UPI चला दी और ईमेल आईडी भी जोड़ दी। 22 जुलाई को उसके पास बैंक से कॉल आया कि आपके खाते से 4 लाख 37 हजार रुपए निकले हैं, क्या आप द्वारा निकाले गए हैं। यह बात सुनकर वह बैंक चला गया।

एफडी के पैसे निकालने का प्रयास

वहां जाकर पता लगा कि अज्ञात आरोपी ने उसके खाते से रुपए निकाल लिए हैं। उसके बाद भी उसकी FD को भी तोड़ दिया गया व FD के रुपए उसके खाते में आ गए, जिनको निकालने की कोशिश की गई, लेकिन ठग कामयाब नहीं हुए। बैंक में ही पता चला कि उसके साथ ईमेल को अवैध तरीके से लॉगिन करके नेट बैंकिग को एक्टिवेट करके यह राशि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक खाते में ट्रांसफर की गई है। शिकायतकर्ता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles