spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स और नगर कौंसिल को बम धमकी:ईमेल पर आया मैसेज, दोपहर एक बजे तक कामकाज बंद; पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली




फिरोजपुर जिला कचहरी और नगर कौंसिल की इमारतों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर दोनों इमारतों को खाली करवाकर सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी सेशन जज की ईमेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने पूरे कचहरी परिसर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। दोपहर 1 बजे तक लोगों के कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे अदालतों का कामकाज भी प्रभावित रहेगा। बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली इसी बीच नगर कौंसिल फिरोजपुर की बिल्डिंग को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। सुरक्षा के मद्देनजर नगर कौंसिल की इमारत को खाली करवा दिया गया है और इसकी सूचना पुलिस तथा उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। नगर कौंसिल की बिल्डिंग को दोपहर 3 बजे तक उड़ाने की धमकी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से सतर्क फिरोजपुर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से सतर्क हैं। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी भरे ईमेल भेजने वाला व्यक्ति कौन है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं। फिलहाल दोनों सरकारी इमारतों में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles