spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में डबल मर्डर:पिता और पत्नी को मार डाला; घर से मिलीं दोनों की लाशें, आरोपी फरार




जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जालंधर पुलिस पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है। घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। घरेलू विवाद की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने दोनों की डेडबॉडी बरामद कर ली है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मर्डर का पता चलते ही अवतार नगर की गली नंबर 7 में लोग एकत्रित हो गए। बच्चों के स्कूल जाने के बाद कत्ल किया आरोपी की पहचान हीरा लाल (32) के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और सरिता के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदी था और नशे के लिए हर रोज पैसे मांगता था। जब पिता ने पैसे देने से मना किया तो सुबह 8 बजे बच्चों के स्कूल जाने के बाद दोनों का कत्ल कर दिया। परिवार 30 साल से अवतार नगर में रह रहा है। घटना के वक्त आरोपी की मां घर के ऊपरी मंजिल पर थी। मां चलने फिरने में असमर्थ है, इसलिए वह नीचे नहीं आ पाई। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles