![]()
कैथल में भाजपा की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और पूर्व विधायक लीला राम संयोजक रहे। यह यात्रा जिमखाना क्लब से शुरू होकर पिहोवा चौक, करनाल रोड, सचिवालय चौक से होते हुए लाला चरणदास शोरेवाला मार्ग पर पहुंची और पूर्व विधायक निवास के बाहर यात्रा का समापन किया गया। शहीदों को नमन किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि ऐसे असंख्य शहीद हैं, जिनके बारे में कभी चर्चा भी नहीं हुई, आज वे उन सबको नमन करते हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शहीदों ने अपने देश की मिट्टी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इन शहीदों ने अपने परिवार की चिंता न करते हुए भारत माता के चरणों में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन शहीदों को प्रणाम करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर और गाड़ियां कतारों में चले यात्रा के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर और गाड़ियां शहर में कतारों में चले। पूरे शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। जगह- जगह पर यात्रा का स्वागत भी किया गया। इस दौरान किसी भी कार्यकर्ता के हाथ में पार्टी का झंडा नहीं दिखा। कार्यकर्ता केवल तिरंगा लेकर काफिले में चलते दिखाई दिए। चौक चौराहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे यात्रा में कैथल विधानसभा सहित पूंडरी, गुहला चीका, कलायत और अन्य जगहों से भी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से भी यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए चौक चौराहों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया।
Source link







