spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानेसर में प्राइवेट स्कूल में लगी आग:शॉर्ट सर्किट हुआ, बच्चे कर रहे थे एंट्री, आनन-फानन में बाहर निकाला




गुरुग्राम जिले के मानेसर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्कूल प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चे सुरक्षित रहे। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। एनएसजी कैंपस के पास स्थित इस स्कूल में बच्चे प्रवेश कर रहे थे, तभी बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारी तेजी से फैली और पूरे परिसर में धुआं भर गया, जिससे बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थिति संभाली और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही, फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। स्कूल में लगभग 500 से 600 बच्चे पढ़ते हैं। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। हादसे की जानकारी मिलने पर गुरुग्राम पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। समय पर उठाए गए कदमों के कारण इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles