spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में बाथरूम पर भाजपा-आप में क्रेडिट वॉर:बीजेपी बोली- हमने शुरू कराया काम, आप ने कहा- टेंडर पहले हुआ




फाजिल्का के चौक घंटाघर स्थित सार्वजनिक बाथरूम के नवीनीकरण को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के पार्षदों के बीच विवाद सामने आया है। दोनों पक्ष इस कार्य का श्रेय लेने को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। नगर कौंसिल में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद वाइस प्रधान भगवान सिंह मौके पर पहुंचे और बाथरूम के नवीनीकरण कार्य की शुरुआत की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भाजपा बोर्ड की प्राथमिकता है। उनके अनुसार, बाथरूम में महिलाओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं और साफ-सफाई की भी समस्या बनी हुई थी, जिसे दूर करने के लिए कार्य शुरू करवाया गया है। आप पार्टी के पार्षदों ने भाजपा के दावों पर सवाल उठाए वहीं, मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भाजपा के दावों पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि चौक घंटाघर के बाथरूम के नवीनीकरण को लेकर पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका था और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी। आप पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अब केवल राजनीतिक श्रेय लेने के उद्देश्य से इस कार्य को अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रहे हैं। आप पार्षदों के अनुसार, विधायक नरेंद्रपाल सिंह सवना की अध्यक्षता में हुई ट्रेड कमीशन की बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाथरूम की समस्या उठाई थी। इसके बाद नवीनीकरण का प्रस्ताव मंजूर कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। नगर कौंसिल के ईओ वीर विक्रम धूड़िया ने बताया कि ट्रेड कमीशन की बैठक में यह मुद्दा सामने आया था। अब बाथरूम के नवीनीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और बाजार में खरीदारी के लिए गांवों से आने वाली महिलाओं को बेहतर शौचालय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles