spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में नौकरानी ने ही चुराए थे 12 तोले गहने:धार्मिक यात्रा पर गया परिवार, पीछे से दीया था वारदात को अंजाम, महिला गिरफ्तार




फरीदकोट में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने घर से18 लाख की करीब कीमत के 12 तोले सोने के गहने चोरी के मामले को ट्रेस कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान मोहल्ला काजियां निवासी बिंदू के रूप में हुई, जोकि पिछले करीब छह महीनों से शिकायतकर्ता के घर में घरेलू काम कर रही थी। धार्मिक यात्रा पर गया था परिवार, पीछे से नौकरानी ने दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार, पुराना शहर निवासी ओम प्रकाश जोशी ने थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। यात्रा से वापस घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर अलमारी में रखे करीब 12 तोले सोने के गहने गायब थे। जब घर में रखे गहनों के गायब होने का पता चला, तो परिवार ने अपने स्तर पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी, घर में आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान पिछले करीब छह महीनों से घर में काम कर रही नौकरानी बिंदू पर शक जताया। इसके बाद मामले की जानकारी थाना सिटी पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस ने केस दर्ज कर उसे उक्त महिला नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए सोने के गहने कहां छिपाए गए हैं और इस मामले में कौन-कौन शामिल है। रिमांड हासिल कर आभूषण बरामद किए जाएंगे-एसएचओ इस मामले में थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच में महिला को आरोपी पाए जाने पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और चोरी किए गए गहने बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles