spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्षदों से की मीटिंग:सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर रायशुमारी, बोले- इलेक्शन में होगी BJP की जीत




फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का दौरा गुरुवार को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने शहर के पार्षदों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें नगर निगम से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि इस बैठक का मुख्य विषय फरीदाबाद नगर निगम में लंबे समय से लंबित पड़े सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर था। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में करीब 33 पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने सभी पार्षदों से दोनों पदों को लेकर रायशुमारी की। दरअसल, पिछले करीब सवा साल से नगर निगम फरीदाबाद में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं हो पाया है, जिसके चलते नगर निगम की राजनीति में यह मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्षदों ने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर जताई सहमति बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद पार्षदों ने अपनी राय रखते हुए पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सहमति जताई। अधिकतर पार्षदों ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह सभी को मंजूर होगा और उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस दौरान पार्षदों ने संगठन के प्रति अपनी एकजुटता भी दिखाई और पार्टी के निर्णय का समर्थन किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने नगर निकाय चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के स्तर पर मजबूत है और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा को जीत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति मजबूत है और जनता का भरोसा पार्टी के साथ है। पंचकूला में पार्टी में कोई फूट नहीं : बडोली वहीं, पंचकूला में पार्टी के भीतर फूट की खबरों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी प्रकार की कोई फूट नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी जिस उम्मीदवार को अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ाती है, वही अधिकृत उम्मीदवार होता है और सभी कार्यकर्ता उसी के समर्थन में काम करते हैं। इसके अलावा कांग्रेस के सोनीपत से मेयर पद के उम्मीदवार को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हर पार्टी का अधिकार है कि वह किसे चुनाव मैदान में उतारे, लेकिन अगर कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ना चाहता तो यह उसका व्यक्तिगत फैसला होता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles