![]()
जालंधर के नकोदर के सिद्धम हरि सिंह गांव की निवासी जसविंदर कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने NRI चाचा ससुर चरणजीत सिंह पर जमीन विवाद को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया और कहा कि वह न्याय के लिए पंजाब के DGP और मानवाधिकार आयोग से संपर्क करेंगी। जसविंदर कौर के अनुसार, उनके परिवार के पास गांव में करीब 44 कनाल साझा जमीन है। उनके ससुर परमजीत सिंह इसकी देखभाल करते थे। चाचा ससुर चरणजीत सिंह लगभग 1968 से विदेश में रह रहे थे और परिवार लगातार इस जमीन की देखभाल करता रहा। 2006 में परिवार को इसी जमीन पर रहने के लिए घर मिला था। परमजीत सिंह की मृत्यु के बाद जमीन का हिस्सा जसविंदर कौर के पति रणजोध सिंह और उनके दो भाइयों अवतार सिंह व बादल सिंह को मिला। जसविंदर कौर ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले लगभग एक साल से चाचा ससुर चरणजीत सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं। बंटवारे का कोर्ट में है केस, देते हैं धमकी उन्होंने आरोप लगाया कि चरणजीत सिंह ने उनके साले बादल सिंह के नाम की जमीन अपने दोस्त कुलदीप सिंह (पुत्र अजीत सिंह, निवासी बाठ, चूहेकी) को पावर ऑफ अटॉर्नी देकर खेती के लिए दी हुई है। चरणजीत सिंह और एक अन्य चाचा के बीच जमीन के बंटवारे का मामला कोर्ट में है। उस पर स्थगन आदेश (स्टे) भी है। जसविंदर कौर नेआरोप लगाया कि चरणजीत सिंह उन्हें धमकाते हैं कि उनकी पहुंच मंत्रियों और बड़े पुलिस अधिकारियों तक है। वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। 3 जून 2025 को जबरन सफेदी करने का प्रयास किया गया। इसके बाद 5 जून 2025 और 10 जुलाई 2025 को उन पर हमले हुए, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। एससी/ एसटी का केस कराया उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चरणजीत सिंह ने पहले जंडियाला के एक व्यक्ति को दो साल के लिए जमीन पट्टे पर दी थी, लेकिन नवंबर में अचानक इसे धर्मेंद्र नामक व्यक्ति के नाम कर दिया। इसके अतिरिक्त, उनके खिलाफ झूठा SC/ST एक्ट का मामला भी दर्ज कराया गया है।
Source link
महिला ने NRI चाचा पर उत्पीड़न का लगाया आरोप:जमीन का विवाद, जालंधर पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, DGP से न्याय की मांग







