![]()
हरियाणा में हिसार बार के पूर्व प्रधान के होटल लेमन ट्री में आज अरेबिक डांस का कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम को लेकर होटल के सोशल मीडिया पेज पर खूब ब्रॉडिंग की जा रही है। होटल की तरफ से दावा किया जा रहा है कि हिसार में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम के प्रमोशन के पोस्टर पर अरेबिक डांस पहने महिला को दिखाया और उस पर लिखा है कि महिलाओं के लिए ड्रिंक फ्री। इस कार्यक्रम और इसके पोस्टर पर सोशल मीडिया में लोगों ने आपत्ति जताई है और आयोजकों की खिंचाई की है। वहीं होटल संचालक एवं बार के पूर्व प्रधान मोहित अरोड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम रेगुलर हम करते आए हैं। महिलाओं को फ्री ड्रिक के सवाल पर मोहित अरोड़ा ने कहा कि मैं इस समय बाहर हूं मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लोगों ने सोशल मीडिया पर किए कमेंट्स… लोग बोले-अब कहां गए बजरंग दल वाले वहीं हिसार शहर में महिलाओं को फ्री ड्रिंक परोसने और अरेबिक डांस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई की है। समाजसेवी राकेश दलाल ने लिखा “हिसार शहर, हरियाणा में महिलाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले काम सिखाने की सुविधा”। आयुष बनवाला ने लिखा “हिसार में संस्कृति संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ये अरेबियन नियोन पार्टी अरेंज की जा रही है, जिसमें खासकर महिलाओं के लिए ड्रिंक फ्री है। यहां जाने वाली महिलाओं से और इसकी इजाजत देने वालों से विशेष निवेदन है कि अपने बच्चों को भी यहां जरूर लेकर जाएं। ये बजरंग दल वैलेंटाइन डे पर ही जागेगा क्या?। जय हो थारी”। होटल मैनेजर बोले-वोडका शॉट फ्री हैं वहीं इस बारे में होटल मैनेजर विवेक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सिर्फ वोडका शॉट फ्री हैं। कार्यक्रम में आने का कोई चार्ज नहीं है मगर वहां खाने-पीने का चार्ज लिया जाएगा। इसके लिए पहले एडवांस में टेबल बुक करवानी होगी। इसके लिए वाइट कलर का ड्रेस कोड भी रखा गया है। हाल ही में चुनाव हार गए थे पूर्व बार प्रधान बता दें कि हाल ही में हिसार बार चुनाव मोहित अरोड़ा को हार का सामना करना पड़ा था। हिसार बार के प्रधान प्रदीप बाजिया चुने गए। उन्होंने मोहित अरोड़ा को 113 वोट से हराकर जीत दर्ज की थी।प्रदीप बाजिया को 1066 वोट मिले थे, जबकि मोहित को 953 वोट मिले।
Source link
हिसार बार पूर्व प्रधान के होटल में अरेबिक डांस:महिलाओं को दिया फ्री ड्रिंक का ऑफर; सोशल मीडिया पर लोगों ने खिंचाई की







