spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Chandigarh Temple Golak Theft | Rs 10k Stolen; CCTV Footage Being Scanned


सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी के पास बने श्री प्रणामी मंदिर को गोलक चोरी हो गया।

चंडीगढ़ में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब चोरों ने धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी के पास बने श्री प्रणामी मंदिर का है, जहां से चोर मंदिर की गोलक ही उठाकर ले गए। गोलक में करीब 10

.

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी तो गायब गोलक

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी मदन रोजाना की तरह पूजा की तैयारी के लिए मंदिर पहुंचे। जब वह माता सती मंदिर के अंदर गए तो देखा कि वहां रखी गोलक अपनी जगह पर नहीं थी। पहले उन्हें लगा कि शायद किसी ने गोलक को दूसरी जगह रखा होगा, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी गोलक का कोई पता नहीं चला।

गोलक गायब देखकर पुजारी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन के अन्य लोगों को सूचना दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

माता सती मदिंर में रखा था गोलक।

माता सती मदिंर में रखा था गोलक।

गोलक में थे श्रद्धालुओं के दान के रुपए

मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार गोलक में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए करीब 10 हजार रुपए जमा थे। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं और दान स्वरूप राशि गोलक में डालते हैं।

प्रबंधन का कहना है कि चोरी की यह वारदात रात के समय अंजाम दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी पूरी गोलक उठाकर अपने साथ ले गए, ताकि बाद में किसी सुनसान स्थान पर उसे तोड़कर नकदी निकाल सकें।

प्रारंभिक जांच में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मंदिर परिसर में किस रास्ते से दाखिल हुए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार चोर या तो दीवार फांदकर अंदर पहुंचे होंगे या फिर किसी अन्य रास्ते का इस्तेमाल किया होगा।

मंदिर का छोटा प्रवेश द्वार सड़क की ओर है, जबकि परिसर चारदीवारी से घिरा हुआ है। पुलिस सभी संभावित रास्तों की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा आसपास की दुकानों, प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध व्यक्ति किस दिशा से मंदिर में आया और चोरी के बाद किस ओर गया। फिलहाल अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles