![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा की कमान संभालने के बाद पहली बार स्वयं जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवांस) की मीटिंग लेने सिरसा आएंगे। इसे लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। यह दौरा 19 जून को प्रस्तावित है। यह मीटिंग पंचायत भवन परिसर में होगी और ग्रीवेंस में करीब 15 एजेंडें रखे जाएंगे, जिन पर सुनवाई होगी। जिला प्रशासन द्वारा 19 जून को स्थानीय पंचायत भवन परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो आमजन को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही पात्र नागरिकों का विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण भी किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। सड़कों पर खानापूर्ति कर काम चल रहा जनकल्याण शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं और शिकायतें भी सुनी जाएगी तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह शिविर ग्रीवेंस मीटिंग से पहले या बाद में लगेगा। वरना ग्रीवेंस में आने वाले सामान्य लोगों की सुनवाई नहीं होती है, जिससे उनको वापस हताश होकर जाना पड़ता है। वहीं, सीएम दौरे से पहले शहर में पेचवर्क का काम शुरू हो गया है। सड़कों पर खानापूर्ति कर काम चल रहा है। आज भी पेचवर्क होना है। पहले मंत्री अनिल विज लेते थे बैठक इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज सिरसा में ग्रीवेंस मीटिंग लेते थे। 30 जनवरी को मंत्री विज ने ग्रीवेंस मीटिंग ली थी, जिसमें कुछ एजेंडों पर फैसला सुनाना रह गया था। उस पर अगली मीटिंग में फैसला सुनाने को कहा था और इनकी रिपोर्ट मांगी थी। मंत्री विज पांव में चोट लगने के कारण बीच में सिरसा नहीं आ सके और सभी कार्य अस्त-व्यस्त हो गए। इस बीच सीएम ने खुद कमान संभाल ली। कांडा सीएम को पत्राचार कर रहे नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप स्वयं सीएम सैनी से जाकर मिले और शहर में सीवरेज, पेयजल लाइन व परिषद में रिक्त पदों से लेकर अन्य समस्याओं के समाधान की मांग रखते मांग पत्र सौंपा था। पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा भी सीएम को कई बार पत्राचार कर चुके हैं, जिसमें टेंडर कार्यों में अनियमिताएं व सरकारी कार्यों पर सवाल उठाए हैं। गोबिंद कांडा भी भाजपा के पिछले कुछ कार्यक्रमों में सीएम व मंत्री बेदी के साथ नहीं दिखे। वहीं, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया का कहना है कि पहले चेयरमैन और कांडा परिवार शहर के विकास की बात करते थे और खुद ही उन कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं। ये जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। आम जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। शहर में सड़कों व गलियों व सीवरेज की बदहाली शहर में सड़क एवं गलियों का बुरा हाल है। हर जगह पेयजल या सीवरेज पाइप लाइन या स्ट्रांग वाटर काम चल रहा है। सालभर से ज्यादा का समय बीत गया, पर ये काम पूरे नहीं हुए। इसके लिए पूरे शहर में गलियां व सड़कें उखाड़ दी गई है। खास बात है कि जहां सीसी से बनी सड़क उखाड़ी थी, वहां काम पूरा होने के बाद इंटरलॉक ईंटें सही से नहीं लगाई गई। बरसाती सीजन में ईंटें उखड़ने का डर है, सफाई की भी बदहाली है। शहर में कई जगह नई गलियां है, वो भी लेवल में सही से न बनाने पर लोगों में रोष का माहौल है। सीवरेज लाइन ठप है और लोगों के काम भी नहीं हो रहे। लोगों की मांग है कि सड़कें व गलियां दुरस्त करवाई जाए, ताकि वाहन ड्राइवरों का आवागमन सुगम हो।
Source link
सिरसा में सीएम नायब सैनी लेंगे ग्रीवेंस मीटिंग:19 जून को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन; 15 एजेंडे रखे जाएंगे







