![]()
करनाल के इन्द्री थाना क्षेत्र में एक मुर्गा सप्लायर से नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित रोज की तरह सप्लाई देने निकला था और रास्ते में भुगतान की रकम लेकर जा रहा था। कलरी पुल के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया और बहाने से बातचीत शुरू की। इसी दौरान जेब से नकदी निकाल ली गई और विरोध करने पर हथियार का डर दिखाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पैट्रोल पूछने के बहाने रोका, जेब से निकाले पैसे
इन्द्री निवासी शमशाद अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ब्रायलर मुर्गा सप्लाई का काम करता है। 16 जून को वह गुमथला से करीब 15 से 20 हजार रुपये लेकर खुखनी गांव होते हुए कलरी पुल पहुंचा। वहां दुकानदारों के पास रुकने के बाद जैसे ही वह धनोरा की ओर चला, दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। पैट्रोल पूछने के बहाने एक युवक ने उसकी टी-शर्ट की जेब से जबरदस्ती रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर कट्टे का डर, बाइक से भागे आरोपी
पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने कट्टा होने की बात कहकर उसे डराया। घबराकर शमशाद अली अपनी गाड़ी छोड़कर वापस कलरी पुल की तरफ भाग गया। इसी दौरान दोनों युवक बाइक स्टार्ट कर धनोरा गांव की तरफ फरार हो गए। थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू
मामले में थाना इन्द्री में शिकायत दर्ज कर ली गई है। एएसआई धर्मेन्द्र कुमार के अनुसार शमशाद अली की लिखित दरखास्त पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link
करनाल में मुर्गा सप्लायर से लूट:पैट्रोल पूछने के बहाने रोका, कट्टे का नाम लेकर डराया फिर की लूट, बाइक से फरार हुए बदमाश







