Related Posts

फरीदाबाद में तांत्रिक ने महिला से हजारों रुपए ठगे:पारिवारिक समस्या दूर करने का दिया झांसा, सोशल मीडिया के जरिए फंसाया




फरीदाबाद में सोशल मीडिया के जरिए लोगों की परेशानियों का समाधान करने का दावा करने वाले एक कथित तांत्रिक द्वारा महिला से ठगी कर ली गई। आरोपी ने पूजा-पाठ और पारिवारिक समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिला से 18 हजार 500 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद उसने महिला से संपर्क तोड़ लिया। सेक्टर-89 स्थित फेरस सिटी फेज-2 निवासी सीमा ने साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पारिवारिक तनाव से गुजर रही थी और किसी धार्मिक उपाय की तलाश कर रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसे एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें समस्याओं के समाधान का दावा किया गया था। खुद को तांत्रिक बताया विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक बताते हुए उसकी परेशानियां दूर करने का भरोसा दिया। शुरुआत में उसने बड़े स्तर पर पूजा कराने की बात कहकर लाखों रुपए खर्च होने का दावा किया। बाद में लगातार फोन और व्हाट्सएप संदेश भेजकर पैसे जमा कराने का दबाव बनाया। क्यूआर कोड भेजकर राशि ट्रांसफर कराई महिला के अनुसार, आरोपी ने एक क्यूआर कोड भेजकर उपलब्ध राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा। भरोसा करते हुए उसने 18 हजार 500 रुपए ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद भी आरोपी और पैसों की मांग करने लगा। जब महिला ने रकम वापस मांगी तो पहले उसे टालमटोल किया गया और बाद में फोन बंद कर दिया गया। संदेह होने पर महिला ने दूसरे मोबाइल नंबर से संपर्क किया तो वहां भी इसी प्रकार पैसे मांगने की बात सामने आई। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। महिला ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें