पंजाब के पठानकोट स्थित श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल (मिशन रोड) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। स्कूल से हाल ही में सेवानिवृत्त टीचर किरण कपूर ने स्कूल मैनेजमेंट, प्रिंसिपल, चेयरमैन और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें धोखाधड़ी, विश्वासघात, झूठा सर्विस रिकॉर्ड तैयार करना और कर्मचारियों के ईपीएफ गबन शामिल हैं। उन्होंने 22 जुलाई 2026 को पठानकोट के एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और कड़ी जांच की मांग की है। केवल 35 कर्मियों का ही पीएफ जमा किरण कपूर ने विस्तार से बताया कि उनके साथ स्कूल मैनेजमेंट ने किस तरह धोखाधड़ी की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से 2022 तक स्कूल का क्लर्क उनसे पीएफ के नाम पर नकद पैसे वापस लेता था और रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाता था। पीएफ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 2022 तक स्कूल के 125 कर्मचारियों में से केवल 35 (जिनमें ज्यादातर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे) का ही पीएफ जमा हो रहा था, जबकि शिक्षकों को इस लाभ से वंचित रखा गया। स्कूल ने उनका पीएफ 2022 से काटना शुरू किया। 16 साल की ग्रेच्युटी की मांग की किरण कपूर ने कहा कि यदि स्कूल उन्हें सम्मानजनक विदाई देता, तो शायद यह स्थिति नहीं आती। उन्होंने अपने पूरे पीएफ, मार्च के वेतन, सिक्योरिटी और 16 साल की ग्रेच्युटी की मांग की है। उन्होंने एसएसपी से अपनी शिकायत पर कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने का आग्रह किया है। सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया इन गंभीर आरोपों पर स्कूल मैनेजमेंट की ओर से दविंदर मिंटू ने सफाई दी और सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। मिंटू ने कहा कि स्कूल किसी भी कानूनी देय राशि को देने से इनकार नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के वकील ने किरण कपूर से 2010 में उनकी जॉइनिंग के ‘ठोस सबूत’ मांगे हैं। सबूत मिलने पर सभी बकाया राशियां तुरंत चुका दी जाएगी।
Source link
पठानकोट के स्कूल पर रिटायर्ड टीचर के गंभीर आरोप:SSP से FIR की मांग; बोलीं- नकद वापस लिया जाता था EPF
