Top 5 This Week

Related Posts

नारनौल के दो मंदिरों से हजारों की चोरी:दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, नकदी से भरा दानपात्र, घंटा और अन्य सामान ले गए




महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल के गांव कोरियावास में चोरों ने एक ही रात में दो मंदिरों को निशाना बनाया। चोर राधा-कृष्ण मंदिर से दानपात्र चोरी कर ले गए, जबकि शनि मंदिर से घंटी और अन्य सामान चुरा लिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य जयभगवान निवासी कोरियावास ने सदर थाना नारनौल में दी शिकायत में बताया कि बीते कल उसे सूचना मिली कि दोपहर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर का दानपात्र चोरी कर लिया है। सूचना मिलने पर वह मंदिर पहुंचे और जांच की। 20 से 25 हजार हो सकती है राशि उन्होंने बताया कि मंदिर का दानपात्र साल में केवल एक बार जन्माष्टमी के अवसर पर खोला जाता है, जिसमें आमतौर पर 25 से 30 हजार रुपये तक की दान राशि निकलती है। आशंका है कि चोरी किए गए दानपात्र में भी करीब 20 से 25 हजार रुपये की नकदी थी। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनि मंदिर से भी चोरी ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने गांव के शनि मंदिर को भी निशाना बनाया। यहां से मंदिर की घंटी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। एक साथ दो मंदिरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है और लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें