Related Posts

पलवल में 1.75 लाख कैश-जेवर चुराने वाला तीसरा आरोपी काबू:मायके गई थी महिला; आरोपी के घर से चोरी की नकदी की बरामद




पलवल जिला सीआईए टीम ने होडल में बंद मकान में हुई लाखों की चोरी के आरोपी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पलवल की भगतजी कॉलोनी निवासी लक्ष्मण उर्फ ललतू के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी होडल के अंशु ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 11 से 14 जून के दौरान जब वह अपने मायके गई हुई थी, तब चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 1.75 लाख रुपए नकद, जेवरात और कपड़े चुरा लिए थे। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। किशोर सहित दो आरोपी पहले से काबू चोरी के मामले में सीआईए की टीम पहले ही एक किशोर सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गहन जांच के आधार पर टीम ने चोरी में संलिप्त आरोपी देव नगर, हाल भगत जी कॉलोनी, पलवल निवासी लक्ष्मण उर्फ ललतू को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान आरोपी लक्ष्मण उर्फ ललतू की निशानदेही पर उसके पलवल स्थित रिहायशी मकान (भगतजी कॉलोनी) से चोरी की राशि में से बचे हुए 7,500 रुपए बरामद किए गए। एक दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें