Related Posts

फरीदाबाद में 25 जुलाई को होगा नशा मुक्त युवा' महोत्सव:डांस-म्यूजिक के जरिए युवाओं को देंगे संदेश, ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा




फरीदाबाद में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन 25 जुलाई को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम सत्ययुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित होगा। आयोजन की जिम्मेदारी MY भारत फरीदाबाद को सौंपी गई है। नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ का संकल्प जिला युवा अधिकारी एवं MY भारत फरीदाबाद की प्रभारी प्रियंका मलिक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ का संकल्प भी दिलाया जाएगा। डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, भाषण जैसी प्रतियोगिताएं महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, भाषण और रील मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते प्रियंका मलिक ने बताया कि कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक युवा MY Bharat पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए mybharatfaridabad@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जिले के सभी कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा इस मुहिम से जुड़ें और ‘नशा मुक्त फरीदाबाद, विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत बनाएं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें