Related Posts

प्राइवेट बैंककर्मी ने पत्नी संग किया सुसाइड:कुरुक्षेत्र नहर से मिली पत्नी की बॉडी, पति का शव राजपुरा; फाइनेंशियल दबाव में जीरकपुर का दंपती




पंजाब के जीरकपुर के बैंककर्मी ने अपनी पत्नी के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। बैंककर्मी राजीव बाली का शव मंगलवार को पंजाब के राजपुरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था। वहीं, उसकी पत्नी नीरजा बाली का शव कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर के पास सरस्वती फीडर नहर से मिला। परिवार के मुताबिक, राजीव बाली प्राइवेट बैंक की लोन ब्रांच में कार्यरत था। वह पिछले कुछ समय से फाइनेंशियल दबाव में चल रहा था। राजीव बाली और उसकी पत्नी नीरजा 21 जुलाई की शाम जीरकपुर अपने घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे। राजपुरा भाखड़ा नहर से पुल पर मिली कार 22 जुलाई को पंजाब के राजपुरा में भाखड़ा नहर के पुल पर उनकी लावारिस कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 4 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ। इसके बाद पंजाब पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने नहर में कूदने की आशंका में उनकी तलाश शुरू कर दी। खेड़ी गांव से मिला राजीव का शव इसी दौरान राजपुरा के खेड़ी गांव के पास भाखड़ा नहर से राजीव बाली का शव बरामद हो गया। लेकिन पत्नी का शव बरामद नहीं हुआ। अगले दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर के पास सरस्वती फीडर नहर से पुलिस को अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने पहचान के लिए शव की फोटो साझा की। पहचान के लिए पहुंचा परिवार फोटो देखने के बाद डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब के दिनेश चावला ने इसे अपनी बहन नीरजा बाली का बताया। बाद में कुरुक्षेत्र की मोर्चरी में पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। दिनेश बताया कि राजीव और नीरजा वित्तीय कारणों से परेशान थे। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और वह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते। 23 साल पुराना रिश्ता, पीछे छूट गए दो बच्चे राजीव और नीरजा की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। उनके परिवार में 17 साल का बेटा और 13 साल की बेटी हैं। चूंकि दंपती जीरकपुर से लापता हुआ था, कार राजपुरा में मिली और घटनाक्रम की शुरुआती जांच भी पंजाब पुलिस ने की थी, इसलिए अब पूरे मामले की आगे की जांच पंजाब पुलिस कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें