Related Posts

पंजाब की लड़की की कनाडा में हत्या:लिव इन में रह रही थी, दिल्ली के पार्टनर ने किया कत्ल; लुधियाना के समराला में परिवार




पंजाबी युवती की कनाडा का एडमिंटन शहर में कत्ल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने उसके लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान दमनप्रीत कौर (23) के तौर पर हुई है। पंजाब में वह लुधियाना के समराला की रहने वाली है।
लिव इन पार्टनर की पहचान 22 वर्षीय रितेश के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया है कि रितेश दिल्ली का रहने वाला है। दोनों लिव इन में रह रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद रितेश ने दमनप्रीत का गला घोंट दिया।
सांस रुकने के चलते दमनप्रीत बेहोश हो गईं। आसपड़ोस को पता चला तो वह उसे अस्पताल लेकर गए जहां दमनप्रीत की मौत हो गई।
9 जुलाई को हुई इस घटना के बाद अब कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 24 जुलाई को इस संबंधी में जानकारी साझा करते हुए बताया कि दमनप्रीत कौर की मौत की जांच करते हुए पता चला कि पार्टनर ने ही इसका गला दबाया था। उस पर सैकेंड डिग्री मर्डर के जार्ज लगाए गए हैं। 3 दिन इलाज के बाद अस्पताल में तोड़ा था दम
पुलिस ने बताया कि 9 जुलाई 2026 की शाम 6 बजकर 44 मिनट पर दमनप्रीत बेहोशी की हालत में मिली थी। एडमिंटन पुलिस को दक्षिण-पूर्वी शहर के सिल्वरबेरी इलाके में स्थित एक मकान से इमरजेंसी फोन आया था। जब पुलिस और पैरामेडिकल टीम वहां पहुंची तो उन्हें दमनप्रीत कौर गंभीर हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जिंदगी और मौत के बीच 3 दिनों तक जूझने के बाद 12 जुलाई 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। 14 जुलाई को मेडिकल एग्जामिनर द्वारा की गई पोस्ट-मॉर्टम जांच में यह साफ हो गया कि दमनप्रीत की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला घोंटने के कारण हुई थी।
डेडबॉडी पंजाब लाई जाएगी
मूल रूप से पंजाब की रहने वाली दमनप्रीत कौर बेहतर भविष्य, उच्च शिक्षा और रोजगार की तलाश में लुधियाना के समराला से लगभग 5 साल पहले कनाडा आई थीं। वह एडमिंटन में रहकर काम कर रही थीं और अपने सपनों को साकार करने में जुटी थीं। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय भारतीय समुदाय गहरा सदमा महसूस कर रहा है। कनाडाई मीडिया के अनुसार, दमनप्रीत के पार्थिव शरीर को भारत में उनके परिवार के पास भेजने और अंतिम संस्कार के कागजी कार्यों का खर्च उठाने के लिए एक गो-फंड-मी अभियान भी शुरू किया गया है।
22 जुलाई को आरोपी को अरेस्ट कर चार्ज लगाए
इस हत्या की जांच आगे बढ़ाते हुए एडमिंटर पुलिस सर्विस की होमिसाइड यूनिट ने 22 जुलाई 2026 को आरोपी रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला घरेलू हिंसा या पार्टनर हिंसा (इंटिमेट पार्टनर होमीसाइड) का है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे इस मामले में किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं कर रहे हैं। कोर्ट की आगामी सुनवाइयों में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें