Related Posts

बठिंडा में सफाई-सीवरेज कर्मचारी हड़ताल पर:बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में काम बंद, अधिकारियों को नौकरी से निकालने की मांग; कचरे का ढेर लगा




बठिंडा में सफाई और सीवरेज कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल बरनाला में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में की जा रही है। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार से दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता मनोज कुमार और रवि कुमार ने बताया कि उनके साथी बरनाला में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। इन मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और डीए की किस्तों का भुगतान शामिल था। अधिकारियों को तुरंत नौकरी से निकालने की मांग नेताओं के अनुसार, पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए, यूनियन ने पंजाब सरकार से लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को तुरंत नौकरी से निकालने की मांग की है। बाजारों और सड़कों पर कचरे के ढेर हड़ताल के कारण बठिंडा शहर के विभिन्न बाजारों और सड़कों पर कचरे के ढेर देखे जा रहे हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें