Related Posts

Karnal Van Mahotsav 2026 | CM Nayab Singh Saini Tree Plantation Drive


कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा।

करनाल जिले के कुटेल स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में 30 जुलाई को राज्य स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस बड़े कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को

.

निरीक्षण के दौरान कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स रंजिता, एडीसी डॉ. राहुल रईया और डीएफओ नवल किशोर भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने स्थल पर यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, बिजली व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी जरूरी इंतजामों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा।

मुख्यमंत्री हाेगें मुख्यअतिथि

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को होने वाले इस राज्य स्तरीय वन महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।

20 हजार पौधे लगाने का टारगेट

इस दौरान करीब 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित क्षेत्र बढ़ाना और लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे इस महोत्सव में भाग लेकर पौधारोपण अभियान को सफल बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें