बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच औद्योगिक नगरी फरीदाबाद iगुरुवार को आग की घटनाएं मुसीबत बन गईं। शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने हुईं। इससे अफरतफरी मची रही। फायर ब्रिगेड बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तीनों आग की घटनाएं ज्वलनशील पदार्थों से भरे स्थानों में लगी। इससे आग को फैलने और इससे भारी आशंका से लोग जर गए।गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी की जान नहीं गई। इन हादसों में लाखों रुपये का कच्चा व तैयार माल जलकर खाक हो गया। ये आग की घटनाएं एक रबर फैक्ट्री, लकड़ी का गोदाम और एक केमिकल कंपनी हुईं। इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मची रही। यह काम कर रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई। फायर विभाग को इसपर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी
जानिए कहां लगी आग और खतरे को लेकर दहशत में रहे लोग रबर फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी- सदर थाना क्षेत्र के मलेरना से शाहपुरा रोड पर रबर फैक्ट्री में पूर्वाह्न करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट आग लग गई। फैक्ट्री के पीछे रखे रबर के स्टॉक को चपेट में ले लिया और ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। दर्जनों मजदूरों ने भागकर जान बचाई। आईएमटी फायर स्टेशन से पहुँची 5 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया। लकड़ी का गोदाम जलकर कोयला: सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शाहरुख खान नामक व्यक्ति के लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। यहाँ सेकेंडहैंड फर्नीचर जैसे बेड, सोफे और अलमारियां रखी थीं। सूखी लकड़ी होने से आग पलक झपकते ही पूरे गोदाम में फैल गई। सेक्टर-25 फायर स्टेशन की दो गाड़ियों ने पहुँचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान राख हो चुका था। केमिकल कंपनी से उठा काला धुआं: जाटोला गांव के पास स्थित एक केमिकल कंपनी में अचानक आग लग गई। केमिकल में आग लगने से आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इससे कई किलोमीटर दूर तक दहशत का माहौल बन गया। धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई। दमकल की 3 गाड़ियों ने मोर्चा संभालते हुए आग को आगे बढ़ने से रोका। शार्ट सर्किट व ओवर हीटिंग से भड़की आग दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग आग का मुख्य कारण लग रहे हैं। गर्मी में एसी और मशीनों के ज्यादा चलने से वायरिंग पर लोड बढ़ता है। पुरानी वायरिंग और ढीले कनेक्शन आग लगने की बड़ी वजह बनते हैं। गर्मी में अधिक सतर्क रहने की जरूरत दमकल विभाग अधिकारी, फरीदाबाद का कहना है कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। सभी उद्यमियों और नागरिकों से अपील है कि वे अपने बिजली उपकरणों और फायर फाइटिंग सिस्टम की नियमित जांच कराएं। शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए गुणवत्तापूर्ण वायरिंग का ही उपयोग करें।
जांच में जुटी पुलिस पुलिस और दमकल विभाग अब तीनों मामलों की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों और हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा सके। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचित करने की सलाह दी है।
Source link
फरीदाबाद में गर्मी-शॉर्ट सर्किट से 3 फैक्ट्रियों में आग:रबर-केमिकल-लकड़ी कारखानों में लाखों का नुकसान, छाया काले धुएं के गुबार
