Related Posts

Panipat Double Murder | Sahil Kills Uncle, Friend; Police Uncover Chilling Plot


आरोपी साहिल को पुलिस ने सोनीपत के भिगान टोल पर भागकर पकड़ा।

पानीपत के युवक द्वारा अपने चाचा और दोस्त के मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी युवक साहिल ने पहले पंजाब के डेराबस्सी में अपने सगे चाचा राहुल मलिक की हत्या की थी, इसके बाद वो पुलिस से बचने के लिए शव को पानीपत ले आया था।

.

पुलिस की पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसने चाचा की टाटा सफारी कार में ही उसका शव डाला और 150 KM दूर पानीपत ले आया। यहां शव ठिकाना लगाने के लिए उसने अपने दोस्त अंकुश को बुलाया।

फिर, अंकुश को गाड़ी में बैठाया और पिछली सीट पर पड़ी चाचा की लाश दिखाकर उसे ठिकाने लगाने में मदद मांगी। जैसे ही दोस्त अंकुश ने इसकी मदद करने से इनकार किया, तो साहिल ने उस पर भी हथियार तान दिया और चलती गाड़ी में उसे भी दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद दोनों के शव बुडशाम नहर में गिराने आया तो भीड़ ने देख लिया। भीड़ जमा होते देख वो दोनों शव दिल्ली बाईपास रोड पर छोड़कर भाग निकला।

जानिए साहिल ने पुलिस के सामने क्या कबूला…

प्रॉपर्टी को लेकर चाचा से था झगड़ा

पुलिस इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी साहिल ने अपने चाचा राहुल मलिक और दोस्त अंकुश की हत्या करने की बात स्वीकार की है। साहिल का अपने चाचा राहुल के साथ काफी समय से पिता की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। राहुल ने डेराबस्सी के सुरक्षा एन्कलेव में मलिक प्रॉपर्टीज के नाम से ऑफिस खोल रखा था।

पिता की बंदूक से चाचा को मारा

17 जून को साहिल अपने पिता की लाइसेंसी डोगा बंदूक लेकर डेराबस्सी स्थित चाचा के ऑफिस पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग कर राहुल मलिक की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने चाचा के शव को उन्हीं की टाटा सफारी गाड़ी में डाला और रात करीब 8-9 बजे पानीपत पहुंच गया।

दोस्त ने मदद से इनकार किया तो उसे भी गोलियों से भूना

पानीपत पहुंचकर साहिल ने अपने दोस्त अंकुश को फोन किया और सेक्टर 13/17 कट पर मिलने बुलाया। अंकुश गाड़ी में बैठ गया। साहिल ने गाड़ी चलाई और अंकुश से कहा कि वह पिछली सीट पर मुड़कर देखे कि वहां क्या है। जैसे ही अंकुश ने पीछे देखा, उसे राहुल मलिक की खून से लथपथ लाश दिखाई दी।

साहिल ने अंकुश पर बंदूक तान दी और कहा कि इस लाश को ठिकाने लगाने में उसकी मदद करे। जब अंकुश ने मदद करने से इनकार किया तो साहिल ने चलती गाड़ी में अंकुश को भी दो गोलियां मार दीं।

दोस्त की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश भी

पूछताछ में यह भी सामने आया कि साल 2024 में तहसील कैंप थाने में दर्ज मारपीट के मामले में साहिल और अंकुश सह-आरोपी थे। साहिल ने अंकुश के कहने पर ही दो युवकों को पीटा था, लेकिन बाद में अंकुश ने केस में साहिल की कोई मदद नहीं की थी। साहिल इस बात की रंजिश भी मन में रखे हुए था।

राहगीरों को देख लाशें सड़क पर फेंक भागा

दोनों की हत्या करने के बाद साहिल शवों को दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर बुढ़शाम के पास फेंकने के लिए गाड़ी से नीचे सड़क पर उतार रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। खुद को घिरता देख साहिल शवों को वहीं छोड़कर टाटा सफारी गाड़ी सहित सोनीपत की तरफ फरार हो गया।

सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि जैसे ही आरोपी साहिल की जानकारी मिली सोनीपत के भिगान टोल के पास से उसे दबोच लिया गया। आज शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

बुडशाम गांव के पास दिल्ली नहर बाईपास रोड पर पड़े अंकुश और राहुल के शव।

परिवार का पहले भी रह चुका आपराधिक रिकॉर्ड

पानीपत के शांति नगर में रहता था परिवार

पानीपत के गांव नवादा पार के रहने वाले जिले सिंह के मांगेराम और राहुल मलिक नामक दो बेटे थे। कुछ समय बाद यह परिवार पानीपत के शांति नगर में आकर बस गया था। मांगेराम का बेटा ही इस डबल मर्डर का मुख्य आरोपी साहिल है।

चाचा को पॉक्सो केस में 10 साल कैद हो चुकी थी

साल 2006 में राहुल मलिक ने पड़ोस की रहने वाली प्रियंका से लव मैरिज की थी, जिससे उनका एक बेटा ईशित मलिक है। साल 2009 में राहुल को पॉक्सो एक्ट के तहत 10 साल की सजा हुई थी। इस बदनामी के कारण साल 2017 में राहुल का परिवार पानीपत छोड़कर पंजाब के डेराबस्सी की SBP होम्स सोसाइटी में रहने लगा, जहां राहुल सोसाइटी का प्रधान भी बना।

साहिल पर भी मारपीट का केस था

साल 2024 में साहिल पर तहसील कैंप थाने में मारपीट का केस दर्ज हुआ था। उस पर लोगों का काफी कर्ज भी था, जिसके चलते साहिल का परिवार काफी समय पहले पानीपत छोड़कर गायब हो गया था।

—————-

यह भी पढ़ें- बेदखली का बदला लेने के लिए चाचा का मर्डर:मोहाली से डेडबॉडी लेकर 150KM दौड़ाई कार, पानीपत में दोस्त की भी हत्या; भागते का VIDEO सामने आया

हरियाणा में बचपन का बदला लेने के लिए युवक ने अपने चाचा और दोस्त का मर्डर कर दिया। बुधवार रात को पहले पंजाब के डेराबस्सी में चाचा को गाली मारी। फिर लाश को कार में लादकर पानीपत तक लाया। यहां दोस्त को बुलाकर उसे भी गोली मार दी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें