Related Posts

HSSC PMT Schedule Haryana Police Constable Recruitment 2026


पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लगाई मशीनें, जहां PMT हो रहा है। फाइल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न विभागों के पदों के लिए आयोजित किए जाने वाले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2024, 01/2026, 02/2026 और 04/2026 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष अभ्यर्थियो

.

आयोग के अनुसार पीएमटी का आयोजन 22 जून से 27 जून 2026 तक विभिन्न बैचों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रथम बैच के लिए सुबह 7 बजे, दूसरे बैच के लिए 9 बजे, तीसरे बैच के लिए 11 बजे और चौथे बैच के लिए दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बॉयोमेट्रिक अभ्यर्थियों के लिए भी अलग शेड्यूल

एचएसएससी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के आधार पर कुछ मामलों में पहचान संबंधी विसंगतियां पाई गई थीं। ऐसे अभ्यर्थियों की सूची पहले ही अनुबंध-बी (Annexure-B) के रूप में जारी की जा चुकी है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से पीएमटी कार्यक्रम निर्धारित किया है।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि और बैच की जांच करने तथा समय पर रिपोर्ट करने की अपील की है। साथ ही आवश्यक दस्तावेज और पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी निर्देशों का पालन करें। HSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही रिपोर्ट करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें