Related Posts

एसआईआर: राजनीतिक दलों ने 31 हजार बीएलए किए नियुक्त



चंडीगढ़| हरियाणा में वर्तमान में 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 929 मतदाता हैं। इनके लिए 20,629 बीएलओ कार्यरत हैं, जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कुल 31,497 बीएलए नियुक्त किए गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 17,035, कांग्रेस के 13,759, माकपा के 272, इंडियन नेशनल लोकदल के 217 व अन्य दलों के 214 बीएलए शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत हरियाणा में 15 जून से गणना चरण शुरू हो चुका है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन पात्र नागरिकों के गणना फॉर्म 14 जुलाई 2026 तक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के पास पहुंच जाएंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। वहीं जो लोग निर्धारित तिथि तक फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, वे 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 के बीच दावा एवं आपत्ति अवधि में घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकेंगे। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। मतदाता भरे हुए फॉर्म बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। बीएलओ प्रत्येक घर का दौरा कर फॉर्मों का वितरण, संग्रहण और सत्यापन कर रहे हैं। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए बीएलओ अपने साथ खाली फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भी लेकर चल रहे हैं। अब तक राज्य में बीएलओ द्वारा 33.69 % गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें