Related Posts

रूपनगर में मुठभेड़ में एक तस्कर घायल, 5 गिरफ्तार:10 KM पीछा कर दबोचा; हेरोइन-पिस्टल बरामद, चंडीगढ़-मोहाली-हरियाणा के हैं आरोपी




रोपड़ (रूपनगर) पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन में पांच हथियारबंद अंतरराज्यीय नशा तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बताया कि पुलिस की घेराबंदी से बचकर भागने की कोशिश में तस्करों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसकी जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा कर इन बदमाशों को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। गुप्त सूचना पर की थी नाकेबंदी, पुलिस पर फायर कर भागे तस्कर इस मामले में रूपनगर के एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर नशामुक्त पंजाब अभियान के तहत पुलिस लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में पुलिस को सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की संदिग्ध कार में सवार कुछ नशा तस्कर नया नंगल के रास्ते नंगल की ओर जा रहे हैं। जब पुलिस टीम ने नाकेबंदी की, तो तस्करों ने कार रोकने के बजाय पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायर झोंक दिए और नाका तोड़कर तेज रफ्तार में भाग निकले।
10 किलोमीटर तक पीछा, छबील के पास घिरे बदमाश नाका तोड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और तस्करों की कार का पीछा करना शुरू किया। यह हाई-वोल्टेज पीछा करीब 10 किलोमीटर तक जारी रहा। जब तस्करों की कार गांव ब्रह्मपुरा के पास पहुंची, तो वहां लगी एक छबील (शरबत केंद्र) के कारण सड़क पर ट्रैफिक धीमा था, जिसके चलते तस्करों की कार वहां फंस गई। पुलिस टीम ने तुरंत उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और आत्मसमर्पण (सेंडर) करने को कहा। लेकिन बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस की गाड़ी पर दोबारा दो राउंड फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई, कार सवार तस्कर के कंधे पर लगी गोली वहां मौजूद आम जनता की सुरक्षा और आत्मरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने कार के टायरों को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन गोली उछलकर कार के अंदर बैठे आरोपी लवप्रीत सिंह के कंधे पर जा लगी। गोली लगते ही बदमाश पस्त हो गए। पुलिस ने घायल लवप्रीत को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मौके पर ही बाकी चार आरोपियों को दबोच लिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी या आम नागरिक को चोट नहीं आई।

चंडीगढ़, मोहाली और हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पकड़े गए तस्करों की पहचान लवप्रीत सिंह (निवासी मोहाली – घायल) लेहमस्तक प्रताप सिंह (निवासी चंडीगढ़), रोहित (निवासी हिसार, हरियाणा), शुभम (निवासी जींद, हरियाणा), परीक्षित (निवासी सोनीपत, हरियाणा) पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह गैंग नशा कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार बड़े नशा तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें