सोनीपत में खरखौदा टोल प्लाजा के पीछे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर के बाद ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिस वजह से उसे निकले का समय नहीं मिला और मौत हो गई। ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिजनों ने जानकारी देते बताया कि उनका परिवार मेवात के पुन्हाना में रहता है। सादुन 39 साल का था। सादून भिवाड़ी से ट्रक में माल लोड कर पंजाब के मोहाली की ओर सप्लाई देने के लिए रवाना हुआ था। जब वह खरखौदा टोल प्लाजा के पीछे पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने कथित तौर पर अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। आग वाले ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे सादुन ने ट्रक से संतुलन खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर सामने वाले वाहन से जा टकराया। जोरदार टक्कर के बाद केबिन में फंसने से मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रकों के बीच हुई टक्कर बेहद जोरदार थी। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर सादुन गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 15 साल से कर रहा था ड्राइविंग सादुन के बड़े भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई सादुन पिछले करीब 15 वर्षों से ट्रांसपोर्ट लाइन में कार्य कर रहा था। वह एक अनुभवी ड्राइवर था और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा भी था। उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। 6 बच्चों का पिता था मृतक सादुन सादुन अपने पीछे पत्नी और 6 बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद 6 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का कहना है कि सादुन ही परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, ऐसे में परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार दुर्घटना के बाद संबंधित ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Source link
सोनीपत सड़क हादसे में ड्राइवर केबिन में फंसा, मौत:आगे चल रहे वाहन से टकराया ट्रक; 6 बच्चों का पिता था
