रोहतक के DIPRO संजीव सैनी को बहाल कर दिया गया है। सीएम सैनी की रैली में माइक बंद हो गया था, जिसके बाद कार्रवाई हुई थी।
हरियाणा के रोहतक के डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (DIPRO) संजीव सैनी के सस्पेंशन को विभाग ने बहाल कर दिया है। हरियाणा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के ACS अमित अग्रवाल की ओर से जारी लेटर में उनकी बहाली का जिक्र किया गया है।
.
रोहतक के महम में 5 अप्रैल को हुई सीएम नायब सैनी की विकास रैली में माइक में हुई गड़बड़ी के चलते उनका सस्पेंड कर दिया गया था। रैली में मंच पर दो डायस रखे गए थे। एक डायस पर सभी मंत्रियों व नेताओं ने संबोधन दिया। सीएम के लिए अलग से दूसरी तरफ डायस लगाया गया था। रैली के आखिर में जब सीएम संबोधन करने के डायस पर गए तो माइक की आवाज खराब हो गई थी। जिसके बाद सीएम ने दूसरे डायस पर जाकर भाषण दिया। हालांकि संजीव सैनी के सस्पेंशन का विभाग में खूब विरोध हुआ था।
रोहतक DIPRO संजीव सैनी की बहाली का पत्र।
अब जानिए पूरा मामला…
- माइक खराब होने पर DIPRO संजीव सस्पेंड: माइक की आवाज खराब होने के कारण सीएम दूसरे डायस पर गए, जहां से संबोधन दिया। माइक की आवाज खराब होने के पीछे टैक्निकल फॉल्ट बताया, क्योंकि रैली शुरू होने से पहले दोनों माइक को चेक किया गया था और साउंड सही था। अचानक फॉल्ट होने के कारण गड़बड़ी हुई, जिसके लिए DIPRO संजीव सैनी को सस्पेंड किया गया है।
- साउंड सिस्टम DC ने लगवाया था: बताया जा रहा है कि महम रैली के लिए माइक-साउंड सिस्टम लोकसंपर्क विभाग का नहीं था। बल्कि इसके लिए प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर को ठेका दिया गया। यह ठेका रोहतक डीसी की तरफ से दिया गया। साउंड सिस्टम पर म्युनिसिपल कमिश्नर की ड्यूटी लगी थी। रैली शुरू होने से पहले डायस पर साउंड सिस्टम चेक किया जाता है। ‘ओके सर्टिफिकेट’ पर डीआईपीआरओ के साइन करवाए गए।
- सीएम माइक पर आए तो साउंड कम थी: रैली में चेक करने के बाद साउंड सिस्टम को छोड़ दिया गया था। सीएम की रैली में दो माइक सिस्टम व दो डायस लगते हैं। एक पर मंच संचालक और बाकी वक्त भाषण देते हैं, जबकि दूसरा डायस सीएम के लिए रिजर्व होता है। सीएम भाषण देने आए तो साउंड सिस्टम की आवाज कम थी। इस पर सीएम दूसरे डायस पर चले गए थे।
- संजीव बोले- माइक चैक किया था, टेक्निकल फॉल्ट हुआ: कार्रवाई पर संजीव ने कहा- रैली से पहले माइक ठीक था, जिसे चैक भी किया गया था। लेकिन, अचानक फॉल्ट होने के कारण साउंड में दिक्कत हुई, जिसके लिए मुझे सस्पेंड कर दिया गया। संजीव सैनी DIPRO के पद पर कार्यरत है और अभी नौकरी का सवा साल बचा हुआ है। नौकरी के दौरान पहली बार उनके ऊपर कार्रवाई हुई है
पहले भी CM के कार्यक्रम में गड़बड़ी पर कार्रवाई हो चुकी…….
फतेहाबाद के DIPRO रेवाड़ी ट्रांसफरः फतेहाबाद के ही गांव पीलीमंदोरी में 2 फरवरी को पंडित जसराज जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे थे। उस कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन को लेकर विवाद हो गया था। उसके अगले ही दिन फतेहाबाद में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर/डीआईपीआरओ अमित पवार का प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी तबादला कर दिया था। उनकी जगह रेवाड़ी के तत्कालीन डीआईपीआरओ दिनेश कुमार को फतेहाबाद लगाया गया था।
पंचकूला के DIPRO अब तक सस्पेंडः पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 13 अगस्त 2025 को सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट का राज्य स्तरीय कार्यक्रम था। जिसमें सीएम के संबोधन के दौरान दो बार किसी व्यक्ति की ब्लूटूथ कनेक्ट होने के कारण स्पीकर पर गाना बजने लगा। जिसके कारण सीएम नायब सैनी का संबोधन रोकना पड़ा था। इसी को लेकर 14 अगस्त 2025 को पंचकूला के डीपीआरओ कुलदीप बांगड़ का सस्पेंड कर दिया गया था। जो अब तक सस्पेंड चल रहे हैं।
