लुधियाना में स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ऑटो में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ऑटो गैंग के सदस्य बुजु्र्ग और अकेली महिला सवाली को चलते ऑटो में लूट रहे है। ताजा मामला समराला चौक से आया है। चंडीगढ़ से आई महिला ने समराला चौक पुल के नीचे से ऑटो कृष्ण स्वीट्स पर जाने के लिए लिया। ऑटो में बैठाकर महिला को धारदार हथियार से मारने का डर दिखाकर उसके कान की बालियां बदमाशों ने झपट ली और उसे चलते ऑटो से बाहर गिरा दिया। हाईवे पर जा रहे बाइक सवार युवक ने पीछा करक ऑटो गैंग के सदस्यों को माधोपुरी चौक पर लोगों की मदद से दबोचा। समराला चौक से लिया था घर जाने के लिए ऑटो जानकारी देते हुए पीड़ित महिला संतोष रानी ने बताया कि वह लक्ष्मी कॉलोनी की रहने वाली है। 18 जून को दोपहर करीब 3:15 बजे वह चंडीगढ़ से आई थी। वह समराला चौक से अपने घर जाने के लिए ऑटो ढूंढ रही थी। तभी ऑटो नंबर PB-10-CK-0145 वहां खड़ा था। ऑटो ड्राइवर के साथ एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। उन्होंने उससे पूछा कि माता जी कहां जाना है। उसने कृष्णा स्वीट्स कहा। दातर का डर दिखाकर लूटा,चलते ऑटो से बाहर फेंका संतोष के मुताबिक दोनों युवकों ने कहा कि वह 10 रुपए लेंगे। जैसे ही वह ऑटो में बैठी तो ड्राइवर के साथ बैठा लड़का उसके सामने पीछे आकर बैठ गया। उसने उससे कहा कि ऊपर मत चढ़ों पीछे होकर बैठो। इतने में उस युवक ने उससे कहा कि उसके पास दातर है यदि शोर मचाया तो वह मार देगा। उसने दौलत कॉलोनी जी.टी रोड के पास उसकी बालियां झपटी। उसने विरोध किया तो पर्स में करीब 1200 रुपये नकद और अन्य जरूरी थे वह भी छीन लिए। बदमाशों ने उसे चलते ऑटो से बाहर फेंक दिया। बुजुर्ग मुताबिक उसकी बाजू और शरीर पर कई जगह चोटें आई। कान पूरा फट गया। कान में टांके लगे है। संतोष ने कहा कि किसी राहगीर युवक ने ये घटना होते देख ली उसने बदमाशों के ऑटो का पीछा किया और उसे गौशाला रोड नजदीक माधोपुरी चौक के पास शोर मचाकर पकड़ लिया। लोगों ने जमकर इन लुटेरों की धुनाई की। काफी लोगों ने वीडियोग्राफी भी की। लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और मामले की जानकारी दी। थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
