Related Posts

नितिन नबीन के दौरे से पंजाब भाजपा को मिलेगी बूस्टर-डोज:यूथ-सीनियर लीडर्स से लेंगे फीडबैक, विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे माइक्रो प्लानिंग




भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल से तीन दिन के पंजाब दौरे पर हैं। नितिन नबीन दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे, उसके बाद जालंधर व लुधियाना आएंगे। लुधियाना में नितिन नबीन ग्राउंड लेबल वर्कर्स व लीडर्स से मिलकर फीडबैक लेंगे और उसके बाद चुनाव के लिए माइक्रो प्लानिंग करेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पंजाब भाजपा के लिए बूस्टर डोज का काम करेगी। नितिन नबीन पंजाब के तीनों रीजन्स माझा, दोआबा व मालवा में वर्कर्स व लीडर्स से मिलेंगे और उनके क्षेत्र में भाजपा की ग्राउंड रिएलिटी जानेंगे। पॉलिटिकल एक्सपर्ट व सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद बातिश का कहना है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अन्य पार्टियों की तुलना में बेहद मजबूत है। पार्टी में पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र व मंडल जैसी व्यवस्थाएं हैं, जिनसे पार्टी को ग्राउंड की फीडबैक मिलती है। नितिन नबीन लुधियाना में प्रदेशभर के 620 मंडलों व 6000 शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। इनसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सही मायने में फीडबैक मिलेगी। लुधियाना भाजपा नितिन नबीन के दौरे की तैयारियों में जुट गई है, क्योंकि पार्टी के सभी कार्यक्रम यहीं पर होने हैं। नितिन नवीन के इस दौरे के सियासी मायने सिलसिलेवार जानिए… तीन श्रेणियों में बांटी गईं पंजाब की 117 सीटें पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रमोद बातिश का कहना है कि पंजाब फतह करने के लिए भाजपा केवल दावों पर नहीं, बल्कि कड़े आंकड़ों के आधार पर माइक्रो प्लानिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली में भाजपा हाईकमान की एक बेहद अहम मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष से सूबे की सभी 117 सीटों का पूरा लेखा-जोखा और रिपोर्ट कार्ड तलब किया था, जिसमें विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 के सटीक आंकड़े मांगे गए थे। इन आंकड़ों के गहन विश्लेषण के बाद भाजपा ने पंजाब की 117 सीटों को तीन अलग-अलग श्रेणियों (कैटेगरी) में बांट दिया है। पहली कैटेगरी में उन 24-25 सीटों को रखा गया है जिन पर भाजपा को हालिया लोकसभा चुनाव में अच्छी-खासी बढ़त मिली थी। दूसरी कैटेगरी में उन 20 के करीब सीटों को रखा गया है जहां भाजपा को बेहद कड़े मुकाबले में महज 5 से 8 हजार वोटों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों पर थोड़ा और जोर लगाकर जीत हासिल करने की माइक्रो प्लानिंग की जा रही है। वहीं, तीसरी कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जहां पारंपरिक रूप से भाजपा का जनाधार बेहद कमजोर या नहीं के बराबर है। इन सीटों पर नए सिरे से संगठन को खड़ा करने और सामाजिक समीकरणों को साधने की लंबी रणनीति तैयार की जा रही है। पंजाब में अनदेखी से कोर भाजपाई नाराज पंजाब प्रदेश भाजपा में कोर भाजपाई यानि जो शुरू से भाजपा में वो इन दिनों हाईकमान के फैसलों से नाराज हैं। हालांकि वो नाराजगी खुलकर व्यक्त नहीं कर रहे हैं लेकिन पार्टी में अनदेखी से वो नाराज चल रहे हैं। दरअसल पंजाब भाजपा में इस समय कांग्रेस से आए नेता पावर में हैं और जो भाजपा के पुराने नेता हैं वो साइड लाइन हैं। पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि तरूण चुग को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने बैलेंस बनाने की कोशिश की है। नितिन नबीन का तीन दिवसीय पंजाब दौरे का शेड्यूल जानिए… 20 जून अमृतसर और जालंधर अमृतसर आगमन: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जून को सबसे पहले अमृतसर पहुंचेंगे। गोल्डन टेंपल: अपने पंजाब दौरे की शुरुआत वे गुरुघर में मत्था टेककर और आशीर्वाद लेकर करेंगे। जलियांवाला बाग: शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जलियांवाला बाग जाएंगे। श्री दुर्गियाना मंदिर एवं श्री राम तीर्थ : इन दोनों ऐतिहासिक व पवित्र मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। जालंधर रवानगी: अमृतसर के कार्यक्रमों के बाद वे शाम को जालंधर के लिए रवाना होंगे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दिन 2: 21 जून जालंधर और लुधियाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम: सुबह के समय लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेंगे। लुधियाना आगमन: योग दिवस कार्यक्रम के बाद वे लुधियाना पहुंचेंगे। भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन: लुधियाना के दुगरी रोड पर स्थित भाजपा के नए जिला कार्यालय का औपचारिक रूप से रिबन काटकर उद्घाटन करेंगे। सांगठनिक बैठक: कार्यालय के उद्घाटन के बाद वे सब-सर्कल इंचार्जों और वरिष्ठ सांगठनिक पदाधिकारियों के साथ एक व्यापक रणनीतिक बैठक करेंगे। इंडस्ट्रिलिस्ट व व्यापारियों से मुलाकात: शाम के समय लुधियाना के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक व संवाद करेंगे। दिन 3: 22 जून — लुधियाना नेताओं व जन प्रतिनिधियों से मुलाकात: नितिन नबीन सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और विभिन्न पार्टी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जमीनी फीडबैक लेंगे। यूथ कॉन्क्लेव: पंजाब के युवाओं और युवा प्रतिनिधियों को पार्टी से जोड़ने के लिए आयोजित ‘यूथ कॉन्क्लेव’ में हिस्सा लेंगे और संबोधित करेंगे। संगठनात्मक बैठकें: दौरे के आखिरी दिन संगठनात्मक मजबूती के लिए अलग-अलग स्तर पर बैठकें होंगी।पंजाब भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, सभी जिला अध्यक्षों की बैठक, पंजाब भाजपा के ‘प्रदेश कोर ग्रुप’ की विशेष रणनीतिक बैठक।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें